फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एडीओ व सचिव को कारण बताओ नोटिस, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
= सफाई में लापरवाही करने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

शिवरामपुर (चित्रकूट)। ब्लॉक कर्वी की ग्राम पंचायत शिवरामपुर के मुआयने में जिलाधिकारी को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और ग्राम पंचायत सचिव का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को मुख्य सड़क मार्ग और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली थी। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त जताई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें