चित्रकूट। एडीएम उमेश चंद्र की अध्यक्षता में व्यापार मंडल और खाद्य कारोबारियों की बैठक हुई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों से निर्दोष व्यापारियों को बेवजह परेशान न करने की गुजारिश की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि नमूना लेने के नाम पर दुकानदारों का शोषण न किया जाए। उसे सही जानकारी दी जाए और दोषी होने पर उचित जुर्माना लगाया जाए। इसके लिए व्यापार मंडल को भी अवगत कराने से दोनों के काम में सहयोग रहेगा। सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित कराने व खाद्य कारोबारियों की विभिन्न समस्याओं पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में कारोबारी ओम केसरवानी, शानू गुप्ता, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र, बृजेश त्रिपाठी ओम प्रकाश साहू, गुलाब चंद्र, प्रमोद जयसवाल, अरुण गुप्ता व विनय कुमार भी मौजूद रहे। संवाद