फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर हादसों में दुकानदार और चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक चालक दुकानदार व डंपर चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना मुख्यालय स्थित शंभू पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की देर रात नेशनल हाईवे पर हुई। मऊ थाना क्षेत्र के पटपरहा खंडेहा हालमुकाम कपसेठी निवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि उसका पुत्र राजेंद्र सिंह (38) कसहाई रोड़ स्थित अपनी गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। हाईवे के पटेल तिराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आए डंपर ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
डंपर लेकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी तारा का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पुत्र है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया गया कि डंपर चालक टिटिहरा गांव निवासी सोनू पाल (25) भरतकूप पहाड़ से पत्थर खाली कर वापस लौट रहा था। तभी सड़क पर खड़े दूसरे डंपर से टक्कर हो गई। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। डंपर में अन्य कोई नहीं सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी सूबेदार ङ्क्षबद ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने के पास खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें