फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व डायरिया पीड़ित मासूम समेत सात भर्ती

Tue, 12 Sep 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में वायरल बुखार, डायरिया व उल्टी दस्त के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। दो दिन के अवकाश होने के चलते जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। दवा वितरण काउंटर में भी मरीज लाइन लगाए खड़े रहे। सोमवार को उल्टी, दस्त के सात मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वायरल बुखार, डायरिया व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा बहिलपुरवा क्षेत्र के खांच निवासी राकेश का चार वर्षीय पुत्र राजवीर, पुरानी बाजार निवासी जोगेंद्र की 20 वर्षीय पुत्री पारस, रामनगर निवासी रोहित का दो माह का लक्ष्य, कसहाई निवासी अर्चना (32), नीबीं निवासी रेखा देवी (22) के अलावा गौरिया निवासी बलवंत का पांच वर्षीय पुत्र शिवा व खोही निवासी राजकिशोर (22) को उल्टी दस्त, वायरल बुखार व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें