फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तिल और मूंग की फसल बर्बाद, पर मुआवजे की श्रेणी में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जोरदार बारिश होने से तिल सहित मूंग की फसल कई किसानों की पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसके बाद भी कृषि विभाग का मानना है कि बारिश से फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। इसके पीछे शासन के नियमों के अनुरूप बताया गया है। इस सीजन में 790 एमएम बारिश हुई लेकिन विभाग के अनुसार नियमों के चलते फसल को नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

खरीफ की फसल में किसानों ने तिल सहित ज्वार, बाजार, मूंग व धान की फसल का उत्पादन हो रहा है। सितंबर माह में अच्छी बारिश हुई है। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के कर्वी तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश होने से तिल व मूंग की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
किसानों को मुआवजा देने के बजाय कहा जा रहा कि बीमा कराने वाले किसानों को ही लाभ दिया जाएगा। वहीं उप कृषि निदेशक राजकुमार कहना कि फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर ही मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए पहले सर्वे कराया गया था। शासन के निर्देश पर अब दुबारा भी सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें