फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर भर्ती शिविर आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट जिले में सुरक्षा कर्मी पदों पर भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर चयन होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि एजाइल सिक्योरिटी गार्ड यह अभियान चला रहा है। सुरक्षा गार्ड को 18 हजार रुपये और सुपरवाइजर को 22 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। सुरक्षा जवान के लिए आठवीं या दसवीं पास/अनुत्तीर्ण, जबकि सुपरवाइजर के लिए 12वीं उत्तीर्ण योग्यता अनिवार्य है। 18 से 37 वर्ष के पुरुष आवेदक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। शिविर 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मानिकपुर, पहाड़ी, मऊ, रामनगर और कर्वी विकासखंड कार्यालयों में लगेंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो फोटो साथ लाएं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें