चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान निवासी नंदलाल पटेल ने मानिकपुर थाने में सूचना दिया है कि 22 सितंबर की रात्रि करीब नौ बजे खंभेश्वर आश्रम के बाबा खंभेश्वर स्वामी बिना बताए कही चले गये है। काफी खोजबीन के बावजूद कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद