फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मिड-डे मील चखकर एसडीएम ने परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/तिंदवारी। पैलानी एसडीएम नमन मेहता ने जसपुरा क्षेत्र के भाथा गांव स्थित परिषदीय स्कूल का निरीक्षण किया। मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार को बनी तहरी में सोयाबीन व मौसमी सब्जियां परोसी गई हैं। एसडीएम ने खुद तहरी का स्वाद लिया। स्कूल में पंजीकृत 74 छात्र-छात्राओं में 52 उपस्थित मिले। उन्हें पुस्तकें बांटी गईं। इस दौरान शिक्षिका आशा राय, आकांक्षा, अनिल कुमार, दीपिका अवस्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, सेमरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के बच्चों ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे अभिभावकों को प्रेरित करते रहे। आदर्श, भूपेंद्र, पुष्पेंद्र, खुशी, खुशी, नंदनी ने नुक्कड़ नाटक पेश किए। प्रधानाध्यापक राजेंद्र गोस्वामी, शिक्षिका ज्योति वाजपेयी, पूजा पटेल, अर्चना द्विवेदी, अनुपम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें