चित्रकूट। सात साल से जिले में रिक्त चल रहे जिला सूचनाधिकारी पद पर शनिवार को सुरेंद्र कुमार ने कार्यभार संभाला। मूल रूप से गाजीपुर वाराणसी निवासी सुरेंद्र कुमार 2018 में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली पोस्टिंग है। शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिला प्रशासन व मीडिया के साथ मिलकर बेहतर संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। (संवाद)