फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विज्ञान क्विज के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विज्ञान क्विज और पुरस्कार वितरण समारोह रघुवीर इंटर काॅलेज में हुआ। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा कर खंड शिक्षाधिकारी पहाड़ी राजेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय के कक्षा 6 के 99, कक्षा 7 के 118, कक्षा 8 के 141 समेत 358 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। विद्यालय के आए 358 बच्चों को परीक्षा में प्रतिभाग करने पर कॉपी व स्टेशनरी का सामान देकर उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विज्ञान क्विज के दो पेपर कराए गए।
पहले पेपर में ज्यादा अंक पाने वाले 100 बच्चों का चयन कर दूसरा पेपर कराया गया और मैरिट के आधार पर 20 बच्चों का चयन किया गया। उनको एक-एक हजार रुपये और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार मिला। 20 चयनित छात्रों की अगली क्विज होगी। संचालन शिक्षक अशोक त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या वंदना गुप्ता, शिक्षक राजकरन गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, कंधई प्रसाद, पंकज कुमार, रमेश चंद्र सिंह, सुरेश द्विवेदी, सुधींद्र सिंह, मनोज द्विवेदी, कुशल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें