फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने आई संस्था के पदाधिकारियों से पूछताछ

विज्ञापन
मुख्यालय के जिला सेवायोजन कार्यालय के पास प्राइवेट संस्था द्वारा प्राइवेट सुरक्षाकर्मी की भर्? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के गल्ला मंडी परिसर में बेरोजगारों को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड दिलाने आई संस्था के पदाधिकारियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय गल्लामंडी परिसर के पीछे सोमवार की सुबह एक सैकड़ा से अधिक युवक-युवतियों की भीड़ रही। बताया गया कि एक प्राइवेट संस्था सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए साक्षात्कार कर रही है। इसकी जानकारी किसी अधिकारी को नहीं दी गई। शक होने पर सेवायोजन कार्यालय के प्रभारी अधिकारी उमेश चंद्र शर्मा ने पूछताछ की। उधर मंडी सचिव ने भी संस्था के पदाधिकारियों से जानकारी ली। शक होने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियुक्ति कर रहे संस्था के पदाधिकारियों को लेकर कोतवाली आ गई। कई बार पूछताछ में अलग अलग जवाब देने पर फिलहाल पूछताछ जारी है। इस मामले में संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि वह प्राइवेट संस्था के रूप में काम दिलाने का काम करते हैं। भर्ती कराने में कोई वसूली नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें