फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटोनंबर- 12- कलक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण के दौरान निर्देश देते उप्र राजस्व परिषद के अध्यक्ष संज? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न राजस्व विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव, सकी तरीके करने सहित भूमि विवाद व वरासत के प्रकरणों को समय से निस्तारण करने के आदेश दिए। आईजीआरएस के निस्तारण पर प्रदेश में जनपद चित्रकूट प्रथम स्थान मिलने पर उन्होंने डीएम सहित सभी अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने कलक्ट्रेट व तहसील स्थित राजस्व अभिलेखागार, कोषागार, भूमि लेखा कार्यालय, नजारत कानून गो कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कंयूटरीकृत खतौनी की जानकारी ली। राजस्व संबंधी समस्याओं का समय से निस्तरण करने को कहा। लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली में तेजी लाकर कार्य को पूर्ण करें। कहा कि भूमि विवाद के मामले मौके पर जाकर निपटाएं।
वरासत के प्रकरणों को समय से निस्तारित करें। कर्मचारियों के लंबित पड़े भुगतान जल्द कराएं। उन्होंने डीएम से कहा कि राजस्व परिषद की जितनी भी योजनाओं का संचालन हो रहा है त्वरित कार्यवाही कराएं।
विज्ञापन

तहसील परिसर के निरीक्षण के दौरान कहा कि दाखिल दफ्तर के कार्यों के निस्तारण, राजस्व वादों व फौजदारी वादों का निस्तारण प्राथमिकता से कराएं। आय जाति निवास प्रमाण पत्रों को जारी करने के प्रकरणों में देरी न करें। इस मौके पर मंडलायुक्त आरपी सिंह व डीएम अभिषेक आनंद समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें