चित्रकूट। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ब्लाॅक इकाई का चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार श्रीवास्तव व मंत्री पद पर प्रेमचंद्र शिवहरे निर्विरोध निर्वाचित हुए।
रविवार को चुनाव प्रक्रिया बीआरसी भवन कर्वी में हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्या का निस्तारण अधिकारियों से मिलकर कराया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक बद्री नारायण दीक्षित, चुनाव अधिकारी रामकृष्ण पांडेय की देखरेख में चुनाव हुआ। इस मौके पर शिक्षक मूरत ध्वज पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, रामनारायण सिंह, विजय कुमार पांडेय, राजकिशोर, विद्यासागर आदि मौजूद रहे।