चित्रकूट। बागपत के बड़ौत स्थित चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल को सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड से सम्मानित किया गया। साकेत रामनगर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैयाखादर में शिक्षक हैं।
इस सम्मान के लिए 22 राज्यों से 101 नवाचारी शिक्षकों को चुना गया। साकेत बिहारी को बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बड़ौत पालिका अध्यक्ष अश्वनी तोमर ने पुरस्कृत किया। (संवाद)र