डीएम चित्रकूट को ज्ञापन सौंपते संत
- फोटो : amar ujala
भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट में आये दिन संतों पर हो रहे हमले के विरोध में विरक्त संत मंडल के सचिव एवं कामदगिरि प्रमुख संत मदन गोपाल दास महाराज के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक साधू- संतों ने कलेक्ट्रेट परिसर में कीर्तन करते हुए धरना दिया। चित्रकूट जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय को ज्ञापन देकर विरक्त संत मण्डल ने साधुओं के हमलावरो पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई।डीएम शेषमणि पांडेय ने संतो को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया।डीएम ने कहा कि साधु-संतों पर हमला करने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।