खोही (चित्रकूट)। श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय की एक शाखा काशी में बनकर तैयार हो गई है। इसका शुभारंभ जल्द किया जाएगा। ट्रस्टी और निदेशक इलेश जैन ने कहा कि सदगुरु नेत्र चिकित्सालय ने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। ट्रस्ट अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल की सोच है कि हर पवित्र तीर्थ स्थल पर अस्पताल की शाखा हो। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाना तथा अंधत्व निवारण में मदद करना है। यहां मोतियाबिंद, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा, ऑक्यूलोप्लास्टी विभाग, आई बैंक और पुतली प्रत्यारोपण सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी। आसपास 24 नेत्र जांच केंद्र भी खोले जाएंगे। (संवाद)