फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में टेंपों चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत पहाड़ी नांदी रोड में खरसेड़ा गांव के पास टेंपो में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

खरसेड़ा निवासी छोटा यादव (18) पुत्र रामकृपाल यादव कर्वी से पहाड़ी मार्ग पर टेंपो चलाता है। गुरुवार की रात पहाड़ी से घर दरसेड़ा टेंपो लेकर जा रहा था। गांव के पास किसी वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। वह दूर जा गिरा, सिर में गंभीर चोट आई। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहाड़ी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मुख्यालय लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां गेंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है। भाई शिव यादव ने बताया कि मृतक दो साल से टेंपो चलाता था। थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने बताया कि किसी वाहन के टक्कर से टेंपो में लगने से चालक की मौत हुई है। टेंपो में कोई सवारी नहीं बैठी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें