फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट के हनुमानगंज से लखनऊ के लिए दौड़ी रोडवेज बस

Sun, 22 Feb 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के मऊ क्षेत्र के हनुमानगंज से लखनऊ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। इससे क्षेत्रवासियों को अब आवागमन में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पहल पर यह सेवा शुरू हुई है। पहले यहां से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को कई बसें बदलनी पड़ती थीं। क्षेत्रवासी लंबे समय से इस बस सेवा की मांग कर रहे थे। मंत्री पटेल ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर बस चलाने का अनुरोध किया था। दोनों मंत्रियों ने लखनऊ से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लखनऊ से विभिन्न गतंव्य की सवारियां लेकर तीन बजे हनुमानगंज आई। दोपहर को साढ़े तीन बजे यह बस सवारियां लेकर बस राजापुर, हिनौता, धाता, सिराथू, बछरांवा, रायबरेली होते हुए लखनऊ वापस गई। इससे चित्रकूट सहित कौशांबी, फतेहपुर और रायबरेली जिले के लोगों को भी लाभ मिलेगा। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि इस सेवा से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें