गंगा दशहरा में संगम नहाने के लिए प्रयागराज जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग के चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र के पास तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो का एक पहिया अचानक निकल गया। जिससे बोलेरो पलट गई। घटना में बोलेरो सवार 9 यात्री घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल महोबा जिले के कबरई के निवासी हैं।