खोही। नया गांव थाना पुलिस ने बबुली कोल व लवलेश गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह छह साल से फरार था।
यूपी क्षेत्र के चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना अंतर्गत घाटा कोलान निवासी सुरेश कोल (36) पुत्र गया प्रसाद कोल को जिले से सटे नया गांव थाना पुलिस ने गिरफतार किया है। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त बबली कोल व लवलेश कोल गैंग का सदस्य रह चुका है। एक दिसंबर को 2016 को पालदेव निवासी दीपनारायण की तहरीर पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय ने वारंट भी जारी किया था। जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।