चित्रकूट। धर्मनगरी में कामदगिरि परिक्रमा में एक मासूम बच्ची सिद्धि परिजनों से बिछड़ गई। सूचना पर पुलिस व स्थानीय निवासी खोज में लग गए। आखिरकार बच्ची को ढूंढ निकाला गया। मध्यप्रदेश के सतना जिले के थाना सभापुर के कलवलिया गांव से विकास प्रसाद तिवारी अपने परिवार के साथ धर्मनगरी में बुधवार को परिक्रमा लगा रहे थे। इसी बीच उनकी मासूम बेटी सिद्धि परिजनों से बिछड़ गई। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय निवासियों ने परिक्रमा में बनी पुलिस चौकी में दी। चौकी प्रभारी केपी पांडेय, डायल 112 बच्ची की तलाश में जुट गए। बच्ची के मिलने पर उसके परिजनों को सौंप दिया। संवाद