फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले रिटायर्ड दरोगा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव के पास सुबह टहलने निकले रिटायर्ड दरोगा को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सवेरे लगभग साढ़े पांच बजे छिवलहा गांव निवासी रिटायर्ड दरोगा वृंदावन (72) सुबह गांव के बाहर टहल रहे थे। किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग उन्हें मऊ सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
उनके एक पुत्र, तीन पुत्री, पत्नी सुमित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें