फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों की पिटाई की गई। इस मामले में सिपाही व उसकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें तीन अज्ञात हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा गूदर निवासी तेरसिया देवी पत्नी आंनद ने आरोप लगाया कि वह घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच पड़ोसी सिपाही की पत्नी तारा देवी ने उसे गाली दी। जिसका विरोध किया तो उसके पति सिपाही अरुण कुमार व तीन अज्ञात युवक उसके घर गाली देते हुए घुसे और परिजनों को पीटा। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने आरेाप लगाया कि वह सीतापुर चौकी व कोतवाली तहरीर लेकर गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अदालत के आदेश पर सुभाष नगर महोबा निवासी सिपाही अरुण व उसकी पत्नी तारा और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें