फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीतापुर यूपीटी तिराहे के पास का अतिक्रमण हटवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने परियोजना प्रबंधक से कहा कि पोद्दार इंटर कॉलेज व एक तरफ अतिक्रमण है उसको उप जिलाधिकारी कर्वी से संपर्क कर तत्काल हटाएं।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को श्री तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के अस्थाई कार्यालय गणेश बाग, यूपीटी तिराहा सीतापुर के सुंदरीकरण, बरहा हनुमान मंदिर परिक्रमा मार्ग पर गेट निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को निर्देश दिए की फर्नीचर के लिए जेम पोर्टल से व्यवस्था कराएं। मरम्मत गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। विद्युत व्यवस्था अच्छी रहे। फाल सीलिंग सभी जगह बने। कहा कि बरहा हनुमान मंदिर के गेट को डिजाइन के अनुसार बनाया जाए। पंचायत भवन के पास जो कुंआ है उसको अच्छी तरह से कवर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। रेलिंग एवं हार्टीकल्चर वर्क भी कराया जाए। इस दौरान परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल कुलदीप सिंह, सहायक अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता अनिल कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें