Remove modified silencer, 70 drives done
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच हुई। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का ई-चालान किया गया। इस दौरान वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने को जागरूक किया गया। जिला मुख्यालय में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव ने ट्रैफिक चौराहा कर्वी में बुलेट से तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसर, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रेशर हॉर्न, ओवर स्पीड आदि मानकों की चेकिंग की। मोडिफाई साइलेंसर को निकलवा कर 10 बुलेट गाड़ियों का चालान किया है। 70 वाहनों का 68 हजार रुपये पेंडिंग ई-चालान किया गया है।