= 430 मीट्रिक टन डीएपी समितियों में भेजी
चित्रकूट। डीएपी खाद के संकट से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद को 1000 मीट्रिक टन डीएपी खाद मिल गई है। पहले चरण में 430 मीट्रिक टन खाद 23 सहकारी समितियों को भेज दी गई है। जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश पर सहकारिता विभाग के समन्वय से मांग के आधार पर यह खाद उपलब्ध कराई गई है। कर्वी ब्लॉक की कर्वी, चौंध, परसौंजा, शिवरपुर व एजेंवारा, मानिकपुर की ऐंचवारा, रामपुर, कल्याणगढ़, किहुनिया, रैपुरा व भौरी, पहाड़ी की पहाड़ी उत्तरी, पहाड़ी दक्षिणी, औदहा व बिहरावा, रामनगर की रामपुर बांधी व रामनगर तथा मऊ की वियावल, ऊम व खपटिहा समितियों में खाद भेजी गई है। डीसीएफ मऊ व पीसीएफ राजापुर में भी खाद उपलब्ध कराई गई है। (संवाद)