चित्रकूट। शहर सहित आसपास के गांवों में हो रही चोरी सहित अन्य घटनाओं को लेकर एसपी वृंदा शुक्ला ने अधीनस्थों को फटकार लगाई है। सदर कोतवाली परिसर में बैठक में उन्होंने कहा कि जल्द चोरी की घटनाओं का ख्ुालासा करें और रात में पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित हो। इंस्पेक्टर समेत 20 का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
शहर के एसडीएम कालोनी निवासी पेशकार के घर में दिन दहाड़े चोरी हो गई। जिसमें 20 लाख तक के गहने व 15 हजार नगद चोरी हो गए थे। इसी क्रम में दिवंगत कथावाचक प्रपन्नाचार्य के घर में भी चोरी हुई थी। शिक्षिका की चैन छीन ली गई थी। पटेल तिराहे पास दो दुकाने की चोरी हो गई थी। जिसको लेकर एसपी ने कड़ा रूख अपनाते हुए कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक से लेकर प्रत्येक सब इंस्पेक्टर व बीट इंचार्ज के कार्यो की समीक्षा किया। जिसमेें उन्होंने प्रभारी निरीक्षक समेत 20 लोगों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जो पुलिस कर्मी रात्रि में गश्त नहीं करते उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए हल्का इंचार्ज को निर्देश दिए। कहा कि जनता से संपर्क कर संपर्क सूत्र स्थापित करें। रात के समय गश्त में कड़ी निगरानी रखी जाए।