फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चूल्हे की चिंगारी से कच्चा मकान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। सरधुआ थाना क्षेत्र के पनौटी गांव में चूल्हे की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग एक लाख से अधिक का सामग्री जली है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर को पनौटी गांव के लोधन पुरवा निवासी कंचन राजपूत ने बताया कि घर में खाना खाकर सभी सदस्य सो रहे थे। तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर जलने लगा। तभी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।
यह नजारा देखकर परिजनों ने बाहर आकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसी बीच फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित ने बताया कि लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें