चित्रकूट। धर्मनगरी सहित जिले मेंं रामोत्सव कार्यक्र्रम की धूम शुरू हो गई है। मठ मंदिरों में अनुष्ठान शुरू हो गए। रामध्वज जगह-जगह लगाए जा रहे हैं।
धर्मनगरी में जिला प्रशासन व मध्यप्रदेश सांस्कृृतिक विभाग, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी के सहयोग से आयोजन हो रहे हैं। मंदाकिनी नदी के किनारे राघव प्रयाग घाट बिजावर मंदिर मेंं राम चरित लीला शुरू हुई।
कलाकारों ने पहले दिन श्रीराम के प्रति शबरी की भक्ति व निषाद संवाद की लीला दिखाई। इस मौके पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्रभारी डॉ. आर के पांडेय, तुलसी शोध संस्थान के रामेश्वर पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं धर्मनगरी के 18 मंदिरों मेेंं धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। तोतामुखी हनुमान मंदिर के पुजारी मोहित दास महराज, महंत रामह्दय दास, संत मदनगोपाल दास ने बताया कि धर्मनगरी में धूमधाम से रामोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 22 जनवरी को शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।