फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा फैसला जानने को रही उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। अयोध्या मामले में शनिवार को आए उच्चतम न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से जानने के लिए रविवार को गली मोहल्लों में लोगोें का जमावड़ा बना रहा। सभी ने फैसले को न्यायोचित बताया। रविवार की सुबह जिले में जैसे ही अखबार पहुंचे तो लोगों में अमर उजाला समेत अन्य अखबारों को पढ़ने की खासी दिलचस्पी रही। हालांकि इसके पूर्व शनिवार को टीवी व सोशल मीडिया के माध्यम से समाज का एक बड़ा वर्ग फैसले को जान चुका था लेकिन इसके बावजूद सभी वर्ग अखबार में पूरी जानकारी लेने को उत्सुक रहे। मंदिर-मस्जिद में पूजन अर्चन व नमाज अदा करने के बाद लोगों को अखबार पढ़ते देखा गया। रविवार को धर्मनगरी के मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं में भी इस फैसले के बाद उत्साह देखा गया। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने यही कहा कि उन्हें फैसले की जानकारी हो चुकी है। हर वर्ग के लिए न्याय हुआ है। बारावफात पर्व पर सुबह नमाज अदा करने के बाद मस्जिदों के बाहर मौजूद अकीदतमंदों ने भी फैसले पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें