फोटो05सीकेटीपी-10- परिचय- श्रीमदभागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा में शामिल महिला भक्त। संवाद
चित्रकूट। श्रीराम कथा का शुभारंभ श्रीधर आश्रम दास हनुमान जानकीकुंड में हुआ। भागवत रत्न नवलेश महराज ने कथा रसपान कराते हुए बताया कि राम कथा जीवन जीना सिखाती है। भागवत कथा मृत्यु को मंगलमय करती है। सोमवार को एक सौ से अधिक महिलाओं व बच्चों ने सिर पर कलश रखकर मंदाकिनी नदी का जल लेकर कलश यात्रा निकाली। शाम को पहले दिन की कथा में भागवत रत्न ने बताया कि चित्रकूट की भूमि में राम कथा सुनने का एक विशेष महत्व है। बताया कि जीवन में श्रीराम का चरित्र सभी समस्याओं का समाधान करता है। संवाद