फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामोत्सव में राम भजन की धूम

Sun, 21 Jan 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के रघुवीर मंदिर सहित अन्य स्थानों पर रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कलाकारों सहित स्थानीय महिलाएं राम भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं मध्यप्रदेश सांस्कृतिक विभाग, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी के सहयोग से आयोजन किया गया। शनिवार को रघुवीर मंदिर में भजन कीर्तन हुआ। इस मौके पर सद्गुरु सेवा संघ के निर्देशक बीके जैन व ऊषा जैन, ऋषि जैन आदि मौजूद रहे।
वहीं मध्यप्रदेश सांस्कृतिक विभाग, जनजातीय लोक कला, व बोली विकास अकादमी के सहयोग से मंदाकिनी किनारे राघव घाट पर तीन दिवसीय कार्यक्रम किया गया। जिसके समापन में कलाकारों ने श्रीराम की लीलाएं प्रस्तुत कीं। जिसमें राम वनवास, भरत चरित की लीला दिखाई गईं।
विज्ञापन


भक्तों ने किया सुंदरकांड
शिवरामपुर। अयोध्या में होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लैना बाबा तीर्थ स्थान पर भक्तों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया। मुख्य पुजारी भैयायन महाराज, प्रबंधक कुष्ण कुमार गौतम, रतन लाल मारवाड़ी आदि मौजूद रहे। बताया कि 22 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें