फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे व पीडब्ल्यूडी का भूमि पर दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर(चित्रकूट)। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शुक्त्रस्वार को शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के समीप अंडर ब्रिज से रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए इंटरलॉकिंग रोड और नाली निर्माण के कार्य का भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस कार्य को लेकर रेलवे ने आपत्ति जताई थी । निरीक्षण कार्य प्रभारी (रेलवे )अरुण कुमार का कहना है कि शिवरामपुर रेलवे स्टेशन की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। बताया गया कि भूमि पूजन के बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया कि लोक निर्माण विभाग और और रेलवे की टीम के अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश की जाएगी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें