चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन सोमवार को इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सोनारन पुरवा शिवरामपुर पहुंचे। पहले टीचर बनकर छात्रों से सवाल किये। सही जवाब देने पर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके अलावा चॉकलेट, फल भी बांटा।
सोमवार को स्कूल पहुंचे डीएम ने शिक्षकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली फिर एक कक्षा में जाकर छात्र छात्राओं से उनके नाम जिले का नाम आदि सवाल किये। उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि डीबीटी के माध्यम से सीएम ने धनराशि भेजा है, जिससे जूता, मोजा, बैग ड्रेस में उपयोग करें एवं प्रतिदिन ड्रेस में आए और पढ़ाई कर आगे बढ़े। खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में 1261 प्राथमिक विद्यालय है।
सभी विद्यालयों में छात्र, छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराएं। उन्होंने उपस्थित अध्यापकों से भी कहा कि पैरेंट्स मीटिंग भी किया जाए। जिससे बच्चे अधिक से अधिक प्रवेश ले। खंड विकास अधिकारी अतुल दत्त तिवारी ने बताया कि बारह छात्र, छात्राओं का प्रवेश हुआ है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक लवकेश कुमार अग्रवाल सहित संबंधित अध्यापक मौजूद रहे।