मांगों को लेकर पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने पीडब्लूडी कार्यालय परिसर में धरना दिया। इससे पहले जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।
संघ की 13 सूत्री मांगो में एसीपी की व्यवस्था का लाभ, एक ही संवर्ग के कर्मचारियों के वेतन अंतर को दूर किया जाना, समस्त कर्मचारियों को वर्दी देेने, अंशदान वाले कर्मचारियों की कटौती पास बुक बनाने, वाहन भत्ता का भुगतान कराने, चालकों की भाँति मेठ, बेलदार, वर्क एजेंट से अवकाश के दिनों में कार्य न लेने और अतिरिक्त कार्य लेने पर भुगतान करने, अंशदान कर्मचारियों के सेवानिवृत्त व मृत्यु के उपरांत कटौती का भुगतान कराने व जीपीएफ अंशदान कटौती की स्लिप जारी करने समेत 13 मांगे शामिल रहीं।