फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा तौरहां व खुटिहा ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। कालिका देवी क्रीड़ा स्थल पुरवा तरौंहा में शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान पुरवा तरौंहा और खुटहा की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। समाजसेवी ने विजेता टीम को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

कालिका देवी क्रिकेट चैलेंज कप में पुरवा तरौंहा ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए। इसके जवाब में सभापुर की टीम 13वें ओवर में मात्र 64 रन पर ऑल आउट हो गई। जिससे पुरवा तरौंहा ए की टीम जीत गई। इस टीम के रविंद्र कुमार को मैन आफ द मैच का इनाम मिला। दूसरे मैच में खुटहा क्लब व ताज क्लब कर्वी के बीच मैच हुआ। जिसमें खुटहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 102 रन बनाए।
जवाब में ताज क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 97 रन ही बना सकी। इस प्रकार खुटहा की टीम जीत गई। खुटहा के ज्वाला प्रसाद को मैन आफ द मैच का इनाम मिला। खिलाड़ियों का राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, ग्राम प्रधान मोहनलाल वर्मा, संरक्षक रामकरण त्रिपाठी, संचालक ललित त्रिपाठी व प्रभारी गौरव मिश्रा, संदीप त्रिपाठी, मेराज सिददीकी, रमेश मिश्रा, अंकुर त्रिवेदी, हिमांशू, शरीफ हसन, पवन, राकेश, अजय, फूलचंद्र व कल्लू ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें