दुकान बंद रखकर सराफा व्यापारी सुंदर पाठ का पाठ पढ़ते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली की बुद्धि शुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ किया। व्यापारियों ने एक बार फिर कहा कि अगर एक्साइज ड्यूटी न हटाई गई तो दुकान बंदी जारी रहेगी। इस बंदी में जिले भर केे सराफा व्यापारी एकजुट हो गए हैं।
रविवार को मुख्यालय के कुबेर गंज और पुरानी बाजार में सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रखीं। दोपहर को दुकानों के सामने ही दुकानदारों ने सुंदरकांड का पाठ किया। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि सुंदर कांड इसलिए पढ़ा गया है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को सद्बुद्धि आए और एक्साइज ड्यूटी खत्म हो। सोमवार को चकरेही चौराहे से जुलूस निकाला।
इस मौके पर अतुल अग्रवाल, गोपी किशन अग्रवाल, रामविशाल सोनी, चंद्रपाल सोनी, ईश्वर चंद्र, राजाराम सोनी, शैलेंद्र अग्रवाल, सुनील सोहाने, श्याम गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, कल्लू सोनी, निवेश अग्रवाल, कामता प्रसाद, जागेश्वर, शक्तिकांत और हरिनारायण आदि मौजूद रहे।