चित्रकूट। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता में सभी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजयुमो मोदी मेला रक्तदान, आजादी का अमृत महोत्सव, स्वच्छता से सम्मान अभियान, मोदी का अंत्योदय, नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कार्यक्त्रस्मों आयोजित किए जाएंगे। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 19 सितंबर को जिला चिकित्सालय में होने वाले रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करे। 24 सितंबर को मऊ में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर शिवाकांत पांडेय, आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, विपुल सिंह, राजीव त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, विनीता द्विवेदी, उज्ज्वल गुप्ता, सखी चौबे, रोहित द्विवेदी, शिवेंद्र सिंह, रजनीश पांडेय, सचिन पांडेय, प्रमेंद्र प्रताप सिंह, शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद