चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने किसानों की समस्याएं सुनीं। यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने अन्ना प्रथा, बिजली कटौती, उर्वरक की किल्लत, सिंचाई, धान खरीद और राजस्व विभाग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाई। जिला कृषि अधिकारी राम किशोर ने बताया कि जिले में गेहूं 4686, जौ 299, चना 2432, मसूर 377, मटर 117 व सरसों 79 कुंतल बीज उपलब्ध है। वितरण ऑनलाइन बुकिंग से किया जा रहा है। उर्वरक में यूरिया 3679, डीएपी 4444 व एनपीके 309 मीट्रिक टन स्टॉक में है। सिंचाई विभाग ने आश्वस्त किया कि 20 नवंबर से सभी नहरें रोस्टर के अनुसार चलेंगी। (संवाद)