फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीराज चौहान फिल्म के दृश्यों का विरोध कर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय खंगार क्षत्रिय संस्था के पदाधिकारियों ने फि ल्म पृथ्वीराज चौहान में उनके प्रमुख सेनानायक की भूमिका न दर्शाए जाने के विरोध में राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा है। सोमवार को संस्था के अमर सिंह राठौर, भीमराज सिंह, हीरामन सिंह, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश सिंह, उमेश सिंह, जीतू सिंह, उदयभान सिंह, रमेश सिंह, सुधीर कुमार, सुरेंद्र सिंह, गणेश सिंह आदि ने कलक्ट्रेट में एडीएम को राज्यपाल संबोधित सौंपे ज्ञापन में कहा कि फिल्म पृथ्वीराज चौहान के प्रधान सेनापति खेत सिंह खंगार जिन्होंने प्रथम हिंदू राष्ट्र के रूप में जुझौती खंड वर्तमान बुंदेलखंड की नींव रखी थी उनके किरदार को विलोपित कर दिया गया है। फि ल्म को लेकर देश के समस्त खंगार क्षत्रिय समाज के लोगों में रोष है। कहा कि अगर वीर खेत सिंह खंगार की वीरता के किरदार नहीं दिखाए और इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के संघर्ष में कवि चंद्रवरदाई रचित पृथ्वीराज रासो के अनुसार प्रधान सेनानायक का शौर्य उल्लेखित है। पत्र में मांग की है कि सेनानायक खेत सिंह खंगार का किरदार फिल्म में दिखाया जाए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें