घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत चकौंध के किसान ने गांव की प्रेमिका से झगड़े के बाद जहर पीकर खुदकुशी कर ली। किसान का शव घर के पास खेत में पड़ा मिला है।
चकौंध गांव निवासी रामगरीब दास (38) पुत्र बाबू रैदास का शव शनिवार सुबह खेत में मिला। वह शुक्रवार रात घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। रातभर घर न आने पर शनिवार सुबह परिजनों ने तलाश शुरू की। शव खेत में मिला। मृतक के भाई रमाशंकर ने बताया कि मृतक की पत्नी सावित्री देवी की मौत दो साल पहले हो चुकी है। एक साल से गांव की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का शुक्रवार शाम रामगरीब से झगड़ा हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र हैं। घटना से मां बृजरानी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।