फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 81 रन से सेमीफाइनल जीत फाइनल पहुंची प्रयागराज

विज्ञापन
फोटो नंबर- 10- मैच में प्रयागराज के बल्लेबाज को बालिंग करता वाराणसी का गेंदबाज। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी और प्रयागराज के बीच खेला गया। प्रयागराज की कसी गेंदबाजी के आगे वाराणसी के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये। प्रयागराज ने आसानी से मैच 81 रन से जीतकर फाइनल मेें प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर में टीम ने 167 रन बनाए। यदुवेंद्र सिंह ने 31, रोहित राज ने 37, अमन चौधरी ने 22 रनों का योगदान दिया।
वाराणसी के गेंदबाज विजय यादव, अमन शर्मा, हर्ष सिंह ने 2-2 विकेट लिए। चंदन यादव और रोहित ने 1-1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम मात्र 86 रन पर ही ढेर हो गई। बल्लेबाज अमन शर्मा ने 16, विक्रांत ने 23, उमेश यादव ने 19 रन बनाए। प्रयागराज के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन कर 81 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। कुलदीप मिश्रा और आदर्श ने चार-चार, उदय प्रताप, अमर चौधरी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि लेखा अधिकारी जिला कोषागार अशोक कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि मिनहाज खान, सुशील श्रीवास्तव, अक्षय राहुल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें