फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रयागराज ने एकतरफा मुकाबले में सीधी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच सीधी और प्रयागराज के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज के गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के आगे सीधी के बल्लेबाज टिक नहीं सके। प्रयारगराज ने आसानी से सीधी को हरा दिया।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम में शुक्रवार को सीधी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम 13.4 ओवर में पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच प्रयागराज के विराट रहे। इस मौके पर अंपायर विजय भारद्वाज, प्रेम नारायण, स्कोरर सौरभ नाहर, शमसुद्दीन खान, राकेश मिश्रा, इरफान खान, लोकेश सिंह, कमलेश परिहार, रामचंद्र कुरील, लल्लू रैकवार आदि मौजूद रहे। दीपक मिश्रा ने बताया कि शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच प्रयागराज व महोबा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें