फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रयागराज ने महोबा को 68 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप का मैच महोबा व प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें महोबा को प्रयागराज की टीम ने 68 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 221 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें प्रयागराज के बृजेंद्र ने 61 रन व विराट ने 58 रनों का योगदान दिया। महोबा के गेंदबाज प्रशांत ने तीन व अभिषेक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य पीछा करने उतरी महोबा की टीम 22 ओवरों 153 रन बनाकर आल आउट हो गई। महोबा के बल्लेबाज साहिल 32 व यश ने 14 रनों का योगदान दिया। प्रयागराज के गेंदबाज धु्रव व विराट ने दो-दो विकेट लिए। इस मुकाबले को प्रयागराज ने 68 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य अतिथि बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व पूर्व सभासद संतू सिंह ने खिलाडिय़ों परिचय प्राप्त किया। दीपक मिश्रा ने बताया कि रविवार को दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच पश्चिम बंगाल व हरियाणा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें