संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भगनपुर गांव की कोटेदार गुड़िया देवी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उन्होंने प्रधान पति दिनेश कुमार पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और कमीशन मांगने के आरोप लगाए। बीते 13 जुलाई को उनके ससुर देवराज और पति राजेश कुमार राशन वितरण कर रहे थे, तभी दिनेश कुमार ने विवाद किया। विरोध करने पर उन्होंने वितरण रजिस्टर फाड़ दिया, जिससे सरकारी कार्य बाधित हुआ। दिनेश कुमार ने देवराज के साथ हाथापाई की और गले में साफी से फंदा कसने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंची गुड़िया देवी के साथ भी मारपीट की गई। खोही चौकी में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद 15 जुलाई को दिनेश कुमार ने दोबारा धमकी दी। गुड़िया देवी का आरोप है कि प्रधान शकुंतला देवी और उनके पति लंबे समय से दुकान से कमीशन मांग रहे हैं।