चित्रकूट/मानिकपुर/पहाड़ी। बारिश से बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। मानिकपुर, पहाड़ी सहित भरतकूप क्षेत्र और जिला मुख्यालय के आसपास के 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति रात में बंद रही। इससे ग्रामीण परेशान रहे।
मानिकपुर क्षेत्र के चुरेह केशरुआ गांव के राजू कोल, सुनील तिवारी, मोहन ने बताया कि बारिश के कारण रात 11 बजे से बिजली की आपूर्ति बंद है।इससे क्षेत्र के किहुनिया, डोडा माफी, मारकुंडी टिकरिया, हल्दी डाड़ी, ऊंचाडीह, कोलानपुरवा आदि गांव के लोग परेशान रहे। बिजली कर्मचारियों से संपर्क किया तो बताया कि फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बंद हैं। भरतकूप कस्बा सहित क्षेत्र के रौली कल्याणपुर, रसिन, मानपुर, सिलखोरी, घुरेटनपुर, गोड़ा आदि गांव में बिजली आपूर्ति रात 12 बजे से बंद हो गई। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में भी बिजली आपूर्ति बंद रही।
बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि बारिश होने से तार मेें फाल्ट होने से बिजली की आपूर्ति मानिकपुर क्षेत्र मेें बंद हो गई थी। इसको ठीक करा दिया है। अन्य स्थानों पर भी फाल्ट ठीक किए जा रहे हैं।