चित्रकूट। बारिश होने के बाद से बिजली ने आंख मिचौली शुरू कर दी। शहर में लगभग पांच घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में दस घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते उमस भरी गर्मी में लोगों को जीना दूभर हो गया। वहीं विद्युत कर्मचारी फाल्टों को ठीक करने में लगे हुए हैं।
गुरुवार की भोर से बारिश हो रही थी। लगभग 11 बजे तक तक बारिश हुई। बारिश के बाद फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति भी ठप्प हो गई। शहर के सिविल लाइन, पुरानी बाजार, बस स्टैंड, शंकर बाजार आदि जगहों पर लगभग पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही।