फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से बात करते-करते ट्रेन की चपेट में आया किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मोबाइल से बात करते हुए रेल पटरी पार करना एक किसान को महंगा पड़ गया। बातचीत के दौरान ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। गुरुवार की सुबह गुरौला गांव निवासी गुड्डू (35) पुत्र राममिलन रैदास घर से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पार कर अपने खेत से काम करने वापस लौट रहा था। रास्ते में किसी का फोन आने पर वह बात करता हुआ पटरी पार कर रहा था तभी प्रयागराज झांसी पैसेंजर की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाई थे। जिसमें बडे भाई की सन 2004 में मारपीट के दौरान मौत हो चुकी है। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें