फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सपा नेता व कैंटीन सप्लायर की तलाश में पुलिस

Wed, 31 Jan 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी से गैर कानूनी तरीके से मिलने के मामले में पांच लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच में तेजी आई है। चित्रकूट के दो आरोपी सपा नेता व कैंटीन के सप्लायर की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है उधर, पुलिस ने कासगंज जेल में बंद विधायक पर लगे गैंगस्टर की कार्रवाई के कागजात पहुंचाए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ सिटी हर्ष पांडेय के साथ कोतवाल अजीत पांडेय व क्राइम इंंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता फराज खान व जेल कैंटीन के सप्लायर नवनीत सचान की तलाश में छह स्थानों पर छापेमारी की। सर्विलांस से लोकेशन मिलने के आधार पर दो टीमें बांदा व प्रयागराज की ओर भेजी गई हैं। कोतवाल ने बताया कि दोनों को जल्द पकड़ा जाएगा। न मिलने पर अदालत से वारंट जारी कराया जाएगा।
जेल प्रकरण मामले के दर्ज मुकदमे में बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखत के वाहन चालक नियाज, सहयोगी शहबाज आलम के अलावा चित्रकूट निवासी सपा नेता फराज खान व कैंटीन के सप्लायर नवनीत सचान पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पहले से दर्ज मुकदमों की धाराओं में गैंगस्टर की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि कासगंज की जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी पर भी गैंगस्टर की धारा बढ़ाने के कागजात पहुंचा दिए गए हैं। वाराणसी की पुलिस के पास स्थानीय निवासी आरोपी शहबाज आलम व गाजीपुर निवासी नियाज को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में यह भी तथ्य सामने आया है कि मंगलवार को जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की जमानत होना लगभग तय था ऐसे में उसे जेल से बाहर आने से रोकने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर की कार्रवाई सोमवार को ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें