फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से टूटा खंभा 15 घंटे से बिजली गुल

Sat, 08 Nov 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-6- परिचय- शहर के शंकर बाजार में बोलेरो की टक्कर से टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार के चकरेही रोड में बिजली के खंभे से शुक्रवार की रात को बोलेरो टकरा गई। इससे बिजली का खंभा सहित तार टूटकर गिर गए। इस घटना के बाद से मोहल्ले की बिजली 15 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। चकरेही रोड निवासी अंकित, राजू आदि ने बताया कि रात 12 बजे लगभग बोलेरो की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया और तार भी टूट गए। इससे मोहल्ले की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। बिजली कर्मचारी दूसरे खंभे के सहारे बिजली के तार लगा रहे हैं। बिजली न होने से रात को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बिजली विभाग के एसई आरके यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। नया खंभा वहां लगाया जाएगा। अन्य खंभे से पुरानी लाइन जोड़ी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें